नहीं पकड़ाया बलात्कारी, कुर्क हुआ घर
दरभंगा, जासं : सदर थाना क्षेत्र के गंगवाड़ा इलाके की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर कुंवारी मां बनाने क
दरभंगा, जासं : सदर थाना क्षेत्र के गंगवाड़ा इलाके की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर कुंवारी मां बनाने के आरोपी को छह महीने बाद भी तलाश करने में असमर्थता के बाद पुलिस ने बुधवार को उसका घर कुर्क किया। महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने पूछे जाने पर कहा कि सुधीर मंडल नामक वह आरोपी लगातार फरार चल रहा था। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोसलावर गांव निवासी सुधीर पर आरोप है कि उसने गंगवाड़ा की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। आठ महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने इस शख्स की औलाद को जन्म दिया लेकिन फिर भी वह शादी के नाम से भागता रहा। युवती के बयान पर महिला थाने में कांड संख्या-94/14 दर्ज किया गया। बुधवार को बहादुरपुर थाना पुलिस व महिला पुलिस ने संयुक्त रूप से उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।