दरभंगा जंक्शन से दो बाल मजदूर दलाल गिरफ्तार
दरभंगा, संस : दरभंगा जंक्शन पर शुक्रवार को श्रम संसाधन विभाग व चाइल्ड लाइन के संयुक्त अभियान में दो
दरभंगा, संस : दरभंगा जंक्शन पर शुक्रवार को श्रम संसाधन विभाग व चाइल्ड लाइन के संयुक्त अभियान में दो बाल श्रम दलाल को दबोच लिया गया। साथ ही उनके चंगुल से दो बच्चों को मुक्त कराया गया। बताया जाता है कि दोनों दलाल बच्चों को मजदूरी कराने पंजाब ले जा रहे थे। दोनों बच्चों की माने तो उसे लोभ-लालच देकर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए दोनों दलाल को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। गिरफ्त में आए दलाल में एक मधुबनी के विस्पी थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी मुज्जादिन का पुत्र कलीम व दूसरा बनीपट्टी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी राम सुंदर यादव का पुत्र सतन यादव है। दोनों पर चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि पंकज चौधरी व सचिदानंद झा ने लिखित शिकायत की है। थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं मुक्त कराये गए दोनों बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई है। तत्काल बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया है।