बिहार में अगली सरकार हमारी : राजू तिवारी
दरभंगा, संस : जिला लोजपा ने अपना 15वां स्थापना दिवस शुक्रवार को जिला परिषद के डाक बंगला में बड़े ही ध
दरभंगा, संस : जिला लोजपा ने अपना 15वां स्थापना दिवस शुक्रवार को जिला परिषद के डाक बंगला में बड़े ही धूमधाम से मनाया। मौके पर केक भी काटा गया। बर्थ डे सेलिब्रेशन के लिए जिले भर से कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे। दरभंगा के पार्टी प्रभारी सह प्रदेश महासचिव राजू तिवारी ने अपने हाथों से केक काटा और संगठन की मजबूती की कामना की। जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा ने कहा कि श्री तिवारी केइस मौके पर उपस्थित रहने से कार्यकर्ताओं का हौसला और भी बढ़ गया है। प्रदेश महासचिव ने सभी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर तक एक बूथ दस यूथ का चयन करने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व में बिहार में अगली सरकार उनकी होगी। भाजपा गठबंधन की मजबूती के लिए गांव-गांव में अभियान चलाने की जरूरत पर उन्होंने बल दिया। श्री तिवारी ने कहा कि जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतने के लिए जरूरी है कि लोगों की आवाज को बुलंद करें और जमीनी स्तर पर उनके हक-हुकूक की लड़ाई को आगे बढ़ाएं। जिलाध्यक्ष गगन झा ने कहा कि इस गठबंधन की आगामी सरकार छात्रों और युवाओं के पलायन पर रोक लगाएगी। अगली सरकार युवाओं की होगी। लोकसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी से ही केन्द्र में मजबूत सरकार बनी। अध्यक्ष झा ने युवा शक्ति से संगठन की मजबूती पर ध्यान देने की अपील की। चुनाव में पार्टी से युवा उम्मीदवारी तय करने के लिए प्रदेश महासचिव राजू तिवारी को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सुनिति रंजन दास ने युवाओं की एकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान में देश की पुकार नमो और लोजपा गठबंधन की है। डा. अजीत झा ने सभी से चुनाव के लिए कमर कस लेने की अपील की। देवेन्द्र झा ने कहा कि यह गठबंधन सभी धर्मो और सम्प्रदायों का है। अन्य वक्ताओं में प्रभाकर ठाकुर, गुलरेज अहमद, भरत लाल मेहता, विनोद सहनी, नरेश ठाकुर, जीतेन्द्र यादव, दिलीप पासवान, रोहित कुमार, आशुतोष कुमार झा, नरेश ठाकुर, रजनीश मिश्र, सुधीर चौधरी, मनोज गुप्ता, शशिभूषण मिश्र, नागेन्द्र चौधरी, मनीष पासवान, सतीश चंद्र पासवान,अनवर गजाली, महमूद आलम, रुबन कंठ, शमशूल होदा, सुधीर झा आदि शामिल थे। वहीं गुलरेज अहमद के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया।