नरौछ में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
जाले, संस : थाना क्षेत्र के नरौछ गाव में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। उनके शव
जाले, संस : थाना क्षेत्र के नरौछ गाव में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। उनके शव तालाब में उपलाते हुए देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। दोनों हमउम्र थे। उनकी उम्र 9 व 10 वर्ष थी। बच्चों के शव मिलते ही उनके घरों में मातम पसर गया।
मंगलवार को नरौछ गांव के अदालत मंडल का 10 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार व 9 वर्षीय अभिषेक मंडल गांव के ही थलही तालाब में नहाने गए थे। अभिषेक अपने ननिहाल मदन मंडल के यहां आया हुआ था। वह सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाऊर गांव के अनिल मंडल का पुत्र है। विवेक पांच बहनों में इकलौता भाई था। घर वालों ने उसके लिए काफी मन्नतें मांग रखी थी। इकलौते चिराग के बुझने के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
-------------------