बारह सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीआई का प्रदर्शन
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 01:00 AM (IST)
बिरौल, संस : अनुमंडल मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने रघुनाथ प्रधान के नेतृत्व में अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी बाढ़ पीड़ितों को राहत देने व बाढ़, सुखाड़ व बिजली संकट का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे थे।
ट्रेड यूनियन नेता गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार गरीब जनता के साथ मजाक कर रही है। चन्देश्वर सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं देकर खानापूरी की जा रही है। जिला मंत्री नारायण जी झा ने कहा कि गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं व मनरेगा में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सभा को बिन्देश्वर यादव, भोला देवी, रामचंद्र सहनी व रघुनाथ झा ने आदि संबोधित किया।
-----------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें