एक वर्ष से चल रहा था नियोजन का धंधा
अबुल कैश नैयर, दरभंगा : शिक्षा महकमे में फर्जीवाड़ा का मामला कोई नया नहीं है। आज भी आरडीडीई कार्यालय से लेकर विभिन्न स्कूलों में दर्जनों शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी येन केन प्रकारेन बने हुए हैं। और सरकार को करोड़ों का चुना लगा रहे हैं। लेकिन, टीईटी रिजल्ट के नेट पर उपलब्धता के बावजूद फर्जीवाड़ा वह भी इतने बडे़ पैमाने पर होना बता रहा है कि शिक्षा माफियाओं के रैकेट में ना केवल डीईओ, डीपीओ शामिल रहे हैं बल्कि बीईओ और पंचायत सचिव भी पूरी तरह लिप्त हैं। स्थापना डीपीओ अब्दुस्लाम अंसारी ने भी माना कि कोई बड़ा रैकेट है जो ना केवल फर्जी रिजल्ट पर नियोजन कराने में सफल रहा, बल्कि प्रमाण पत्रों के फर्जी सत्यापन का भी काम किया। ताजा मामले में जिन 49 नियोजित शिक्षकों के नाम आए हैं वह तो महज बानगी है। ऐसे शिक्षक किन किन पंचायतों या प्रख्ाड में है उनका पता लगाया जा रहा है। स्थापना डीपीओ ने एक वर्ष से नियोजन के चल रहे इस गोरख धंधे को उजागर किया है। उससे लगाता है कि जल्द ही विभाग में बड़े पैमाने पर फर्जी नियोजन का खुलासा होगा।
फर्जी ढंग से नियोजित शिक्षकों की सूची : गंगा सहनी पुत्र लक्ष्मण सहनी, राजेश कुमार झा पुत्र गणेश झा, माला कुमारी पुत्री राम किशोर राय, दीपक कुमार राय पुत्र मनोज कुमार राय, कमल राम पुत्र चन्द्र भूषण राम, किशुन देव पासवान पुत्र रामधनी पासवान,हरेराम सहनी पुत्र राम भरोस सहनी, बैद्यनाथ राम पुत्र मुसहस राम, दिनेश शर्मा पुत्र यदुनंदन शर्मा, मनोज कुमार झा पुत्र योगेन्द्र झा, सोनू झा पुत्र राम उदगार झा, रमेश झा पुत्र गणेश झा, पूनम कुमारी पुत्री श्याम सुंदर झा, सुचिता पुत्री हरेन्द्र किशोर चौधरी, आनन्द कुमार मिश्रा पुत्र माया कांत मिश्रा, कौशल कुमार झा पुत्र बलराम झा, शंभू पाठक पुत्र जगनारायण पाठक, श्याम प्रवेश यादव पुत्र छोटे लाल यादव, अवधेश कुमार झा पुत्र अमरनाथ झा, रमण कुमार मिश्रा पुत्र दिलीप कुमार मिश्रा, जगनारायण राम पुत्र मुन्नी राम, श्याम कुमार पंडित पुत्र राम भरोस पंडित, राम किशोर पंडित पुत्र राम भरोस पंडित, मंटू गरेड़ी पुत्र कालू गरेड़ी, अनिल कुमार पुत्र यदुनंदन कुमार, रविन्द्र भारती पुत्र फुलेश्वर पासवान, राम बाबू यादव पुत्र अनुप यादव,रामाशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार सक्सेना पुत्र रामधनी राम, देवेन्द्र सहनी पुत्र जगदीश सहनी, इन्दु कुमारी पुत्री जगदीश झा, गोपाल जी झा पुत्र श्याम सुन्दर झा, संगीता कुमारी पुत्री नागेश्वर राय, अलोक कुमार मिश्र पुत्र नारायण जी मिश्रा, ओम प्रकाश राम पुत्र हरे कृष्ण राम, गोपाल कुमार झा पुत्र रमेश झा, रतिकांत झा पुत्र अरविंद कुमार झा, सुजीता कुमारी पुत्री वीरेन्द्र कुमार सिंह, किरण कुमारी पुत्री रामेश्वर पासवान व सरोज कुमार सिंह पुत्र रामा नन्द सिंह।