चेचक की चपेट में गई दो की जान, कई आक्रांत
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 08:54 PM (IST)
जाले : भ्रमरपुरा गांव के ब्रह्मास्थान टोला में बीते एक पखवाड़ा से चेचक का प्रकोप जारी है। इसकी चपेट में आने से अब तक दो की मौत हो गई है। दो दर्जन से अधिक आक्रात हैं। जानकारी के अनुसार चेचक की चपेट में आने से सहदेव यादव व भाग्य नारायण यादव की मौत हो चुकी है। वहीं रमेश यादव, विनोद, नथुनी यादव, संजय यादव, सुप्रिया कुमारी, सोगारथ यादव लगभग दो दर्जन बच्चे इससे पीड़ित हैं। वैसे मुखिया की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ.मुकेश कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम भेजी गई। जांच के बाद पीड़ितों को दवा भी दी गई, लेकिन अंधविश्वास के कारण पीड़ितों ने दवा का सेवन नहीं किया। लोग अभी भी झाड़-फूंक के चक्कर में हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें