इनको याद नहीं अपना पता ठिकाना
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 09:11 PM (IST)
18 डीआरजी 59
-नाका नंबर-5 से भटकी मिली वृद्धा, महिला थाने के हवाले
दरभंगा, जासं : महिला थाने में कुर्सी पर बैठी वृद्धा अपना नाम- पता भूल चुकी हैं। कहां घर है, कहां ठिकाना, कैसे भटकी, किधर था जाना, कुछ याद नहीं। गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। शहर के नाका नंबर-5 पर रात में अकेली भटकते देख लोगों ने महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी को फोन किया। वह सुखी-संपन्न परिवार से प्रतीत होती हैं।
महिला थानाध्यक्ष ने कहा हम लोगों ने पूरा दिन उनसे घर का पता करने का प्रयास किया। हर बार अटपटा जवाब मिला। उनकी बातों से भोजपुरी के टोन मिलते हैं। पूरे दिन कोई खोज - खबर लेने नहीं आया। पांव में चप्पल, हाथ में चूड़ियां और नाक-कान में आर्टिफिशियल गहने हैं। उम्र 60-70 साल होगी। न कुछ खाती हैं न पानी पीती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें