वार्ड सदस्य का चुनाव आज
बक्सर : प्रखंड के उनवांस पंचायत के वार्ड नम्बर एक के बूथ संख्या-81, बकसड़ा गांव में गुरुवार क
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 06:39 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 06:39 PM (IST)
बक्सर : प्रखंड के उनवांस पंचायत के वार्ड नम्बर एक के बूथ संख्या-81, बकसड़ा गांव में गुरुवार को वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान होगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार लाल ने बताया कि चुनाव सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस बल के निगरानी में इवीएम मशीन द्वारा 505 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताते चले कि वार्ड सदस्य सीमा देवी ने नामांकन के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते पद रिक्त हो गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें