घोटालों से गिरी प्रशासन की साख
बक्सर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव टी एन चौबे ने कहा कि जिले को घोटालों से
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:17 PM (IST)
बक्सर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव टी एन चौबे ने कहा कि जिले को घोटालों से प्रसिद्धि मिल रही है। यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। बावजूद, संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
नावानगर में राजस्व कर्मचारी के निगरानी के हत्थे चढ़ने के बाद श्री चौबे ने कहा कि अधिकारी हों या कर्मचारी वे निगरानी के हत्थे जरूर चढ़ रहे हैं लेकिन, उसका खौफ उनके अंदर नहीं दिख रहा है। जिले में हुए छात्रवृत्ति व नजारत घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के इशारे पर इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इधर, जिला प्रशासन द्वारा एक बार फिर वरीय उप समाहर्ता राजेश कुमार को एक हजार क्वींटल राशन, दाल व आलू बांटने की जिम्मेवारी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें