Move to Jagran APP

भेदभाव पर बाढ़ पीड़ितों ने किया हंगामा

बक्सर : प्रखंड क्षेत्र के गहौना पंचायत के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पह

By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 02:51 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 02:51 AM (IST)
भेदभाव पर बाढ़ पीड़ितों ने किया हंगामा

बक्सर : प्रखंड क्षेत्र के गहौना पंचायत के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि जब बाढ़ पीड़ितों की सूची बना कर हल्का कर्मचारी सत्य नरायन प्रसाद प्रखंड मुख्यालय लौट रहे थे कि रास्ते में गहवना पंचायत के पूर्व मुखिया मनन दूबे तथा उनका भाई मंटु दूबे बाढ़ पीडितों की सूची छीन ली। इसके बाद उन लोगों ने अपने चहेते लोगों का नाम जोड़ दिया, जो बाढ़ पीड़ित भी नहीं हैं।

loksabha election banner

जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगा तो बाढ़ पीड़ित ग्रामीण उग्र हो गए औार प्रखंड मुख्यालय पर आकर हंगामा करने लगे तथा इस बात की लिखित शिकायत बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को दिया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को अंचलाधिकारी श्रीभगवान ¨सह तथा ब्रह्मपुर बीडीओ श्रीभगवान झा ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो लोग बाढ़ पीड़ित हैं। उन सबका नाम सूची में जोड़ा जाएगा। जांच की मांग करने वाले ग्रामीणों में गहवना पंचायत के उप मुखिया विद्यासागर कुम्हार, बीडीसी सदस्य फूलबदन देवी, वार्ड सदस्य अंगद कुमार ओझा, गंगा सागर बीन, भरत साह, ¨रकु देवी, संजय दयाल, रमावती देवी, संजीत पासवान, नबी हुसैन, प्रभुदत ओझा सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.