शहीदों के सम्मान में नम हुई आंखें
बक्सर। एक दीया शहीदों के नाम अभियान में शुक्रवार को प्रखंड के ओझाबरांव गांव स्थित प्राथमिक
बक्सर। एक दीया शहीदों के नाम अभियान में शुक्रवार को प्रखंड के ओझाबरांव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में यहां के बहादुर जवान व उग्रवादी हमले में शहीद हुए भृगुनाथ ओझा सहित भारतीय सेना के जांबाज व बहादुर जवानों की याद में दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने कहा कि आज शहीद दिवस के मौके पर पूरा देश उन अमर शहीद जवानों की वीरता को याद कर रहा हैं। जिन्होंने अपनी हिम्मत व बहादुरी से भारत की शान का पूरे विश्व में लोहा मनवाया। वहीं, नावानगर के भदार गांव में चाईवासा के जंगल नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए गांव के सत्येंद्र नारायण ¨सह की याद में शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके शहीद की मां रुक्मिणी देवी ने जब अपने पुत्र के चित्र पर माल्यार्पण किया तो सबकी आंखें नम हो गई। मौके पर लोजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह, सिकरौल थानाध्यक्ष राजकुमार, मुखिया प्रतिनिधि हलदार राय, सरपंच राजेन्द्र पासवान, सिद्धनाथ ¨सह, गोवर्धन ¨सह व रामनाथ ¨सह मौजूद थे। वहीं, ओझा बरांव में आयोजित कार्यक्रम में किसानश्री से सम्मानित गोरखनाथ ओझा, उधारी पाठक, परमानंद ¨सह, सुदामा ¨सह, मुन्ना ओझा, भरत ओझा, चौगाईं पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ¨सह, बद्री ¨सह, भरत मिश्रा, पंकज उपाध्याय एवं मसर्हियां मुखिया शिवजी प्रसाद ने कहा कि जैसे हम सभी लोग अपने जवानों के बदौलत देश में सुरक्षित रहते हैं। वैसे ही देश के अंदर इन जवानों के परिजनों के हिफाजत की जिम्मेवारी हम सभी लोगों की है।
भारतीय जवानों ने किया गर्व से सीना चौड़ा
भारत की सीमाओं की रक्षा करते हमारे देश के जवानों ने एक बार नहीं अनेकों बार आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। हमारे जवानों ने साबित किया है कि जब-जब दुश्मन भारत की ओर तिरछी नजर से देखे हैं, उसका मुंहतोड़ जबाब मिला है। भृगुनाथ ओझा बिहार सैन्य पुलिस में रहते हुए तोपचांची (झारखंड) में दिनांक 31 अक्टूबर 2001 को उग्रवादी हमले में शहीद हो गए। इसी प्रकार हमारे देश के अनेकों जवानों की शहादत ने साबित कर दिया कि भारत के खिलाफ आंख दिखानेवालो के घर में घूसकर अपना पराक्रम दिखाने में भी भारत पीछे नहीं रह सकता है।
सत्यदेव ओझा, पैक्स ध्यक्ष सह समाजसेवी, ओझाबरांव।