पर्यावरण संरक्षण पर बनाई प्राकृतिक पें¨टग
बक्सर। बिहार कला दिवस के मौके पर जिलास्तरीय हस्तकला प्रतियोगिता बक्सर स्थित सीताराम उपाध्याय स
बक्सर। बिहार कला दिवस के मौके पर जिलास्तरीय हस्तकला प्रतियोगिता बक्सर स्थित सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में किया गया था। जिसमें राजपुर प्रखंड के जलहरा गांव की रहने वाली दुर्गा देवी ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में इन्होंने पर्यावरण संरक्षण विषय पर पहाड़ से निकलती हुई नदी और मैदानी इलाकों में लगे पेड़-पौधों को बचाने के लिए जागरूकता विषय पर अनाज के दानों और घास के बीजों से पे¨टग बनाई थी। इस विषय में जानकारी देते हुए दुर्गा देवी ने बताया ने इसके लिए सुजी, घास के बीज, तेजपता और बालू के उपयोग से इसे कला को प्रदर्शित किया गया है। विदित हो कि इससे पहले भी दुर्गा देवी और इनके पति नाटककार और साहित्यकार सरस जी सामाजिक कार्यो में रूचि लेते रहें हैं। पिछले वर्ष 2015 में भी बक्सर जिला स्थापना दिवस के मौके पर इनके द्वारा विभिन्न देशों के संग्रहित सिक्कों का प्रदर्शनी किला मैदान में लगाया गया था।