नोनियापुरा गांव के सामने सड़क बनी झील
बक्सर : प्रखंड क्षेत्र टुड़ीगंज-चौगाई मार्ग पर नोनियापुरा गांव के पास सड़क झील में तब्दील हो ग
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 07:22 PM (IST)
बक्सर : प्रखंड क्षेत्र टुड़ीगंज-चौगाई मार्ग पर नोनियापुरा गांव के पास सड़क झील में तब्दील हो गया है। सड़क पर उभरे असंख्य गड्ढों में भारी जलजमाव हो गया है। जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते रहते हैं। वहीं, बड़े वाहनों के लिए भी ये गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे हैं। इस सड़क पर हमेशा वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां दुर्घटना की बराबर संभावना बनी रहती है। साथ ही, जलजमाव की वजह से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें