Move to Jagran APP

आग की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत

अनुमंडल क्षेत्र के नया भोजपुर गांव में खाना बनाते समय स्टोव फटने से आग की चपेट में आई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 03:06 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 03:06 AM (IST)
आग की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत

बक्सर। अनुमंडल क्षेत्र के नया भोजपुर गांव में खाना बनाते समय स्टोव फटने से आग की चपेट में आई एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी पुलिस महिला का शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में भेज दी। मृतका के मायके वालों के इंतजार में नया भोजपुर ओपी पुलिस द्वारा संवाद भेजे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर गांव के निवासी खदेरू कुशवाहा के पुत्र प्रमोद कुमार की शादी तीन साल पहले कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव में जैराम कुशवाहा की पुत्री रूबी देवी के साथ हुई थी। ससुराल वालों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह विवाहिता रूबी देवी स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी बीच स्टोव फटने के चलते आग लग गई और चपेट में आई महिला बुरी तरह झुलस गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.