जागरूकता अभियान
प्रखंड के पुराना भोजपुर पंचायत में मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 07:06 PM (IST)
बक्सर : प्रखंड के पुराना भोजपुर पंचायत में मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। पंचायत की मुखिया ललिता देवी के नेतृत्व में प्रतिनिधि शंभूनाथ चौधरी, लालबचन चौधरी, भरत चौधरी, शत्रुध्न ठाकुर, मुन्ना शर्मा, रतन शर्मा आदि द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जुलूस के शक्ल में निकाले गए जागरूकता अभियान में शामिल लोग'मम्मी-पापा शर्म करो, बाहर में जाना बंद करो। आधी रोटी खाएंगें, घर में शौचालय बनवाएंगे आदि नारे लगा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें