दशहरा : उड़ीसा के मुक्तेश्वर मंदिर में विराजेंगी मां
बक्सर। धनसोई बाजार के सब्जी गली में इस साल मां दुर्गा का पंडाल व प्रतिमा लोगों के आकर्षण का के
बक्सर। धनसोई बाजार के सब्जी गली में इस साल मां दुर्गा का पंडाल व प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। बाल युवा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष पूजा पंडाल के मुख्य द्वार को ओडिशा के मुक्तेश्वर मंदिर का स्वरुप देने जा रही है। इसकी ऊंचाई करीब 40 फीट होगी। जिसमें स्थापित मां भगवती की प्रतिमा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगी। इसकी खुबसूरती बढाने के लिए करीब 500 मीटर कपडों से इसे सजाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष दुर्गापुर के श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण कराया गया था। पंडाल का निर्माण पूजा समिति के सदस्यों द्वारा खुद किया जा रहा है।
दो से ढाई लाख के बीच खर्च की आशंका
पूजा पंडाल के निर्माण में इस बार समिति के सदस्यों के मुताबिक लगभग ढाई लाख रूपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस साल पंडाल निर्माण में करीब तीन सौ बांस, सात सौ लकडी के बीट के अलावा छह सौ मीटर कपडा एवं सैकडों थर्माकोल, करीब तीस किलो कांटी लगने की संभावना है।
लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार एवं सदस्य कृष्णा कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पचास कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाएगा। भीड में उपद्रवी एवं असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। अग्नि एवं विद्युत-सुरक्षा हेतु कई बाल्टियों में बालू एवं अग्निशमन यंत्र का पूरा इंतजाम रहेगा।
समिति के सदस्य
अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष सैम्पू कुमार, सदस्य ताहिर अली, कृष्णा कुमार, धनंजय कुमार, सुनील कुमार, शंभु गुप्ता, विकास, अफजल सहित कई अन्य सदस्य शामिल है।