बाढ़ पीड़ितों के बीच बंटी राहत सामग्री
बक्सर। बाढ़ की विभीषिका से जूझते जिले के लोगों की आवाज को सुनकर अंर्तराष्ट्रीय एनजीओ संस्था
बक्सर। बाढ़ की विभीषिका से जूझते जिले के लोगों की आवाज को सुनकर अंर्तराष्ट्रीय एनजीओ संस्था गूंज ने बक्सर जिले के कई जगहों पर बाढ़ राहत सामग्री के वितरण का फैसला किया है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को ब्रह्मपुर के उमेदपुर गांव में सैकड़ों लोगों के बीच बाढ़ राहत किट बांटी गयई। वहीं, शनिवार को बनारपुर क्षेत्र के अनेक गांवों में सर्वे कर बाढ़ पीड़ितों की सूचि बनाई गई। जहां राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। गूंज संस्था के बिहार-झारखण्ड के संयोजक शिवजी चतुर्वेदी ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राहत सामग्री अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। अधिकांश ऐस क्षेत्र हैं जहां अभी तक राहत नहीं पहुंच पाई है या पहुंची भी है तो बहुत थोड़ी मात्रा में। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर राहत का सामान वितरण करवा जा रहा है। इन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कई दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलता रहेगा। कार्यक्रम में सह सहयोगी भोजपुरिया जनचेतना मंच के सरंक्षक सतीशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ राहत के अलावा गूंज और भोजपुरिया जनचेतना मंच द्वारा जिले के विभिन्न जरूरतमंद विद्यालयों पर बच्चों के बीच जूते का वितरण भी कराया जाएगा। सोमवार को हितन पड़री में बाल विकास केंद्र के बच्चों के बीच जूते बांटे जाएंग। श्री सुधीर पाण्डेय ने कहा कि जिले के सभी लोगों को समुचित राहत पहुंचाने के लिए हमलोग संकल्पित हैं। राहत वितरण कार्यक्रम में राकेश पाण्डेय, अनिल उपाध्याय, उमाशंकर ओझा, उमेदपुर के बीडीसी अनिल यादव के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।