बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो वकील को मार दी गोली
बक्सर के मच्छरहट्टा पुल के समीप सोहनीपट्टी मोहल्ले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने बेटी से छेडख़ानी का विरोध करने पर वकील को गोली मार दी। अधिवक्ता गंभीर रूप से तरह जख्मी हैं। वारदात के एक दिन बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
बक्सर। नगर के मच्छरहट्टा पुल के समीप सोहनीपट्टी मोहल्ले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने बेटी से छेडख़ानी का विरोध करने पर वकील को गोली मार दी। अधिवक्ता गंभीर रूप से तरह जख्मी हैं। वारदात के एक दिन बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। जख्मी वकील प्रेम प्रकाश सिन्हा सोहनीपट्टी के रहने वाले हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर अधिवक्ता घर से निकले थे। घर के बाहर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें देखते ही हथियार निकालकर दौड़ा दिया। बगल स्थित घर में प्रवेश करते&करते पीछे से गोली मार दी।
आनन-फानन उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने अपराधियों को पकडऩे के लिए शहर की नाकेबंदी कर दी है। हालांकि] किसी भी नामजद को अभी पकड़ा नहीं जा सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में चार लोगों नन्हें श्रीवास्तव] सन्नी श्रीवास्तव] प्रकाश श्रीवास्तव व सुजीत को नामजद किया गया है। सभी फरार हैं।
पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा के मुताबिक छेडख़ानी को लेकर अभियुक्तों के साथ वकील की पहले से रंजिश चल रही है। वकील ने महिला थाने में छेडख़ानी की एफआइआर दर्ज कराई है।