मेंथा किसानों को नहीं मिला सरकारी अनुदान
बक्सर। पारंपरिक तरीके से हटकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने वाले किसानों ने औषधीय पौधे जापानी पुदीना
बक्सर। पारंपरिक तरीके से हटकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने वाले किसानों ने औषधीय पौधे जापानी पुदीना की खेती कर अच्छी आय की उम्मीद में खेती कर रहे हैं। इसके लिए क्षेत्र के अधिकतर किसानों ने पिछले वर्ष बहुत ही व्यापक पैमाने पर खेती की थी। लेकिन, मौसम की मार झेलने से फसल अच्छी नहीं हुई और उसके तेल का दाम भी उचित नहीं मिल पाया।
जिससे अधिकतर किसानों की कमर टूट गई। लेकिन, इसके बावजूद भी कुछ किसानों ने हार नहीं मानते हुए इस बार भी खेती किया था। इसके लिए बिचड़ा और पौधे की ¨सचाई पर लगने वाले खर्च को लेकर कुछ अनुदान सरकार के तरफ से मिलने वाला था। इसके लिए जिला कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र में सर्वे कर किसानों से आवेदन भी प्राप्त किए गए थे। बावजूद, विगत चार माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इन किसानों को मेंथा अनुदान की राशि उपलब्ध नहीं हो पाई है। सबसे बड़ी बात है कि किसी भी फसल और बीज के लिए मिलने वाले अनुदान की राशि अधिकतर विभागीय अधिकारी डकार जाते हैं। टालमटोल करते-करते राशि उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर फर्जी किसानों के नाम से राशि गायब हो जाती है।