33 हजार वोल्ट में ब्रेक डाउन
बक्सर। मध्यरात्रि 33 हजार वोल्ट की संचरण लाइन में दोष आ गया। दोष की वजह किसी कटे जंफर को
बक्सर। मध्यरात्रि 33 हजार वोल्ट की संचरण लाइन में दोष आ गया। दोष की वजह किसी कटे जंफर को बताया गया। हालांकि, आननफानन में अधिकारियों ने फाल्ट को ढूंढ़ना प्रारंभ कर दिया। जिससे सुबह तकरीबन 6.25 बजे बिजली की आपूर्ति कराई गई।
हालांकि, यह नौबत केवल जिला मुख्यालय को आपूर्ति कराने वाले संचरण लाइन में ही नहीं था। बल्कि, ग्रिड से निकलने वाले चौसा को छोड अन्य दो फीडर इटाढ़ी व पांडेयपट्टी के लिये भी बनी हुई थी। ग्रिड सूत्रों के मुताबिक इटाढ़ी में 3.15 पर आये फाल्ट को दुरूस्त कर 5.05 बजे आपूर्ति करायी गई। वहीं, पांडेयपट्टी में मध्य रात्रि 1.48 पर आये फाल्ट को ठीक कर सुबह 6.50 बजे आपूर्ति की जा सकी। बताते चलें कि प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कामगारों ने 11 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान किया है। हालांकि, पहले दिन आपूर्ति पर इसका कोई असर नहीं दिखा।