निशक्त बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं : डीपीओ
बक्सर। समावेशी शिक्षा अंतर्गत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर म
बक्सर। समावेशी शिक्षा अंतर्गत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को निशक्त बच्चों को रवाना किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान मो.सईद अंसारी द्वारा बच्चों को पोशाक, स्पोर्टस सेट व जूता आदि प्रदान किया गया। इसके तहत पटना में जलेबी दौड़, सुगम संगीत, डांस प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, गणित दौड़, चित्रांकन आदि का आयोजन किया जाना है।इसके लिए पटना जाने वालों में राजकुमार कुशवाहा व पुनीता कुमारी श्रवण निशक्त तथा दीपक कुमार व साहिना अजमेरी अस्थि निशक्त का चयन किया गया है। इनकी देखरेख के लिए संसाधन शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी व ज्योति कुमारी सिन्हा को कार्यालय द्वारा अधिकृत किया गया है। इससे पूर्व बच्चों को रवाना करने के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए डीपीओ ने कहा कि निशक्त बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। वशर्ते प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्लेटफार्म भी होना चाहिए। वहीं समावेशी शिक्षा प्रभारी नंद किशोर रजक ने सर्वशिक्षा अभियान के समस्त कर्मियों की तरफ से बच्चों के प्रतियोगिता में सफल होने की मंगलकामना की। मौके पर डा.प्रभात, शशिरंजन, अनुज कुमार, विजय कुमार सिन्हा, राजकुमार ¨सह व विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।