मेले में जेवर उड़ा रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार
बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में लगे पंचकोशी मेले में भीड़ भाड़ का लाभ उठाते
बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में लगे पंचकोशी मेले में भीड़ भाड़ का लाभ उठाते हुए दो महिलाओं ने एक महिला का चेन काट लिया। इस मामले में स्थानीय गांव की महिला ने थाने में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीझरीया देवी व लुकसामो देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों इटाढ़ी थाना क्षेत्र के विसुनपुरा गांव की रहने वाली है।
आज मेले में घात लगाने हेतु अहिरौली पहुंची थी। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि, दोनों महिलाओं से पुछताछ के क्रम में वे अपने को बेकसूर बता रही है। लेकिन, उनकी स्थिति संदेहास्पद लग रही है। इसके अलावा दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी करायी गयी है। इससे कार्रवाई की गयी। हालांकि, उनके पास से चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक पुजा करने के दौरान मंदिर में ही पीड़ित महिला को अपना चेन कटने की घटना महसूस हुआ। इसके बाद उसने हो हल्ला मचा दिया। इससे वहां सुरक्षा में लगे जवान घटना स्थल पर पहुंच दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया।