सरपंचों को मिली न्याय पगड़ी
बक्सर। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के प्रागण मे प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायतों के सरपंच न्याय मित्र व न्य
बक्सर। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के प्रागण मे प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायतों के सरपंच न्याय मित्र व न्याय सचिव के साथ बीडीओ अशोक कुमार ने बैठक की। बैठक में एक तरफ बीडीओ ने न्याय मित्रों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया तो दूसरी तरफ सभी को न्याय का महत्व समझाते राज्य सरकार से आए न्याय पगड़ी का वितरण सभी सरपंचों के बीच किया गया।
न्याय पगड़ी का वितरण करते बीडीओ अशोक कुमार ने सभी सरपंचो को न्याय की गरिमा व महत्व का समझाया तथा सभी को सख्त हिदायत देते हुए कहा की न्याय करते समय व देते समय इस पगड़ी का आपके सिर के ऊपर रहना जरूरी है। मौके पर प्रखंड कर्मी नौसाद अली सहित सभी पंचायतों के सरपंच न्याय मित्र न्याय सचिव उपस्थित रहे।