सभी सीट जीतेगा एनडीए : अश्विनी चौबे
बक्सर। स्थानीय सांसद अश्रि्वनी कुमार चौबे ने मंगलवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए का ही पर
By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 06:31 PM (IST)
बक्सर। स्थानीय सांसद अश्रि्वनी कुमार चौबे ने मंगलवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए का ही परचम लहरायेगा। अपने मत का प्रयोग करने के उपरांत उन्होंने ये बातें कही।
सांसद ने बताया कि विप चुनाव के मद़्देनजर उन्होंने प्रदेश के कई जिलों का भ्रमण किया है और हर जगह एनडीए के पक्ष में ही मतदाताओं का रूझान रहा है। श्री चौबे ने बताया कि विप चुनाव विधान सभा चुनाव से पूर्व का संकेत होगा। उन्होंने कहा कि अब यहां की जनता समझ चुकी है। नीतीश-लालू के गठबंधन को वह भलीभांति जान चुकी है। जनता सब देख रही है। वह सब समझती है। उसे कोई बरगला नहीं सकता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें