अविश्वास प्रस्ताव पर 13 को होगा मत विभाजन
बक्सर। नगर परिषद सदन के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षदों पर विपक्ष ने नौ सूत्री आरोप लगाते हुए अविश
बक्सर। नगर परिषद सदन के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षदों पर विपक्ष ने नौ सूत्री आरोप लगाते हुए अविश्वास लाया है। इस पर आगामी तेरह जुलाई को मत विभाजन कर अपना बहुमत साबित करने की तिथि का निर्धारण किया गया है। हालांकि, इस बार पक्ष को अपना कुर्सी बरकरार रखने हेतु काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विपक्ष ने पूरी तैयारी कर रखी है। सूत्र बताते है कि, यह अविश्वास प्रस्ताव राजनैतिक लड़ाई है। दोनों पक्ष अपना-अपना बहुमत सिद्ध करने में पूरे जोर-शोर से तैयारी कर रहे है। सूत्र बताते है कि इसी मकसद के तहत शहर से कई पार्षद छुट्टी मनाने हिल स्टेशन व समुद्र के किनारे गये हुए थे। मुख्य पार्षद सहित उप मुख्य पार्षद इस बार के दाव में अपनी कुर्सी कितना संभाल पाते है। यह समय बताएगा। हालांकि, दोनों पदों के विरूद्ध पिछले वर्ष भी अविश्वास आया था। लेकिन, विपक्ष अपना बहुमत सिद्ध नही कर पाया था।