Move to Jagran APP

'बिहार में बाधित हो रहा जनता का विकास'

इटाढ़ी (बक्सर) : बक्सर के लाल झारखंड सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरजू राय एवं धनबाद के विधायक रा

By Edited By: Published: Fri, 17 Apr 2015 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2015 08:02 PM (IST)
'बिहार में बाधित हो रहा जनता का विकास'

इटाढ़ी (बक्सर) : बक्सर के लाल झारखंड सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरजू राय एवं धनबाद के विधायक राज सिन्हा के आगमन पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिक अभिनन्द समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता श्यामनारायण पाठक एवं संचालन मीडिया प्रभारी सुखदेव राय ने किया।

loksabha election banner

समारोह में दोनों नेताओं को फूलमाला एवं तलवार भेंट किया गया। समारोह में मंत्री श्री राय के राजनीतिक क्षेत्रों में उनकी जीवनी पर प्रकाश डाले। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्री राय ने कहा कि यह सम्मान नेह, आदर का परिचय है। जब बिहार विधानसभा में बराबर गतिरोध बना रहता है। क्योंकि पक्ष-विपक्ष की बातों को स्वीकार नहीं करता है। इससे जनता का विकास बाधित हो रहा है। लेकिन, झारखंड विधान सभा में विपक्ष की बात सुनी जाती है। अगर विपक्ष का माग न्यायसंगत हो तो माना जाता है। झारखंड में जब तक भाजपा की सरकार रहेगी। तब तक बिहार के नौजवानों को नौकरी में सम्मान मिलेगा। वहीं, धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मेरी जीत में बक्सर की जनता का योगदान है। झारखंड विधानसभा में जिस पर अपनी दलील रखी उसे विपक्ष ने भी स्वीकार किया है। मौके पर शाहाबाद प्रभारी निवेदिता सिंह, जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, राजकुमार सिंह, परशुराम चतुर्वेदी, बंटी शाही, राजकुमार सिंह, अखिलेश पांडेय, ई. विश्वामित्र सिंह, संतोष सिंह, इन्द्रलेश पाठक, यमुना राय, नरेन्द्र ओझा, परशुराम गुप्ता, शिवनारायण सिंह, वीरेन्द्र केशरी सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.