वार्ता को नहीं पहुंचे तो उग्र हुई माले
ब्रह्मापुर (बक्सर) : प्रखंड मुख्यालय पर धरना दे रहे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने काफी इंतजार के बाद
ब्रह्मापुर (बक्सर) : प्रखंड मुख्यालय पर धरना दे रहे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने काफी इंतजार के बाद जब अंचल व प्रखंड कार्यालय से वार्ता के लिये नहीं पहुंचा तो आक्रोशित हो सीओ, बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंचलाधिकारी के कार्यालय में घुस गये। इस दौरान कुछ आक्रोशित माले कार्यकर्ताओं ने खिड़की का शीशा तोड़ते हुए सीओ से धक्कामुक्की भी की। हालाकि, मामला कुछ और आगे बढ़ता। इसके पूर्व ही माले के वरीय नेताओं ने मामले को संभाल लिया।
बाद में पहुंचे भूमि उप समाहर्ता ने वार्ता कर उनकी मागों पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन के बाद वे शात हुए। इस तरह वरीय नेताओं एवं अंचलाधिकारी के सूझबूझ से एक अनहोनी टल गया। ज्ञात हो वासभूमि, ख्ेाती की जमीन और बटाईदारों के पंजीकरण सहित अन्य मागों को लेकर खेमस और भाकपा माले के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन सचिव हरेन्द्र राम के नेतृत्व में किया गया था। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से हजारों दलित महिला-पुरूष अपनी मागों के समर्थन में पहुंचे थे। सुबह दस बजे से धरना पर बैठे माले कार्यकर्ताओं के साथ अंचल प्रशासन का कोई भी पदाधिकारी दो बजे तक नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीओ के कार्यालय में प्रवेश कर गये। बाद में पहुचे भूमि उपसमाहर्ता अजीत कुमार ने अंचलाधिकारी व बीडीओ सोनू कुमार की उपस्थिति में घटों वार्ता कर उन्हें शांत कराया और उनकी मागों को पूरा करने का आश्वासन दिया। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से विसर्जन राम, कुशभगवान, सुकर पासवान, महफुज आलम, कन्हैया प्रसाद, विनोद रजक, विकास साह सहित अन्य उपस्थित थे।