अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बक्सर : सिकरौल पुलिस ने मंगलवार रेंका गांव में छापा मार कर अवैध असलहे के साथ दो
जागरण संवाददाता, बक्सर : सिकरौल पुलिस ने मंगलवार रेंका गांव में छापा मार कर अवैध असलहे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हरेराम यादव (50 वर्ष) व लक्ष्मण यादव (45 वर्ष) के पास से पुलिस ने दो देशी एकनाली बंदूक, एक देशी कट्टा के साथ चार जिंदा कारतूस बरामद किये।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापामारी की थी। इस मामले में दोनों अभियुक्तों के पास मिले अवैध हथियार की घटना की छानबीन चल रही है। बताया जाता है कि पुलिस के गांव में पहुंचते देख अभियुक्त फरार होने का प्रयास किये थे। लेकिन, पुलिस ने पूरे गांव का नाकाबंदी कर रखी थी। जिससे वे भाग नही सके और पकड़े गये। अचानक गांव में पुलिस के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने अवैध हथियार को अपने घर में रखे भूसे के ढेर में छिपा रखा था। जिससे उनकी मंशा साफ नही दिख रही। इस हथियार से वे किसी घटना को अंजाम देने वाले थे। इससे पूर्व ही वे पकड़े गये। दोनों अभियुक्तों पर पूर्व में गांव में ही मारपीट की कई घटना को अंजाम देने का आरोप है।