समाहरणालय पर आमरण अनशन पर बैठे विकलांग
जागरण संवाददाता, बक्सर : राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ता रविवार से अपनी समस्या को समाहरणालय क
जागरण संवाददाता, बक्सर : राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ता रविवार से अपनी समस्या को समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ गये। कार्यक्रम की अगुआई मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने की। मौके पर जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी पदाधिकारियों की सोच विकलांगों की तरह विकलांग हो गयी है। वे उन्हें छोटे से छोटे कार्य के लिए अपाहिजों को दौड़ाते रहते है। इसका प्रमाण चौसा सीओ पर सटीक बैठता है। वे विकलांग विधवा पेशन योजना सहित अन्य किसी कार्य से जाने पर वे विकलांगों की बात सुनना तो दूर उनसे मिलना तक नही चाहते है। समस्या महज यही तक सीमित रहे तो बेहतर लेकिन, यह समस्या पूरे जिले भर का है। मौके पर रामजी सिंह, विमल कुमार, ईफ्तखार अहमद, शंकर शर्मा, गणेश पासवान, राजेन्द्र दुबे, भोला शंकर, अजय कुमार, रवि कुमार, देव कुमार चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।