जिलाधिकारी के निरीक्षण में खामियां उजागर
इटाढ़ी (बक्सर) : प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार को
इटाढ़ी (बक्सर) : प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिलाधिकारी रमण कुमार ने सबसे पहले प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें काफी अनियमितताएं पाई गई। संचिकाएं का संधारण, कैश बुक, पास बुक का अपडेट न होना बीडीओ की कार्यशैली एवं वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है। जिस पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई।
बहुत सी संचिकाए नहीं मिलने पर नाजीर ने बताया कि पूर्व में नाजीर द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया था। इस भी जिलाधिकारी ने क्लास लगायी। उन्होंने निर्देश दिया कि सूचना पट्ट पर आवश्यक योजनाओं को प्रकाशित किया जाये। ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। इसके बाद अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी लिपिकों के कार्यशैली से असंतुष्ट दिखे। वहीं, दाखिल-खारिज के 10 आवेदनों की जाच की गई। जिसमें पाया गया कि किसी भी आवेदन पर स्वीकृति एवं अस्वीकृति नहीं है। जिस पर डीएम ने सभी कर्मियों को फटकार लगाते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधान सहायक के कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। आगे भी मनरेगा, बाल विकास परियोजन कार्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण जारी था। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के वरीय अधिकारियों द्वारा हरपुर जयपुर पंचायत में आगनबाड़ी, विद्यालय व मनरेगा कार्यो की जाच की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के अलावा जिले के तमाम आलाधिकारी एवं चौसा, राजपुर, बक्सर के पदाधिकारी मौजूद रहे।