भगवान के सामने नतमस्तक हुए कैदी
जागरण संवाददाता, बक्सर : छठ पर्व के दौरान आस्था की सरिता केंद्रीय कारा में भी खूब बही। यहां कैदियों
जागरण संवाददाता, बक्सर : छठ पर्व के दौरान आस्था की सरिता केंद्रीय कारा में भी खूब बही। यहां कैदियों ने संध्या व सुबह के अर्घ्य के दौरान भगवान भास्कर का नमन कर उन्हें दूध व जल अर्पित किये।
कारा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक कैदी ने छठ पर निर्जला व्रत किया था और बाकी कैदी उसे सहयोग कर रहे थे। छठ व्रत करने वाले कैदी धर्मेद्र कुमार श्रीवास्तव दहेज हत्या मामले में जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। हालांकि, जीवन में किये अपने पाप से इतर छठ व्रत उसने पूरी श्रद्धा से की। मंगलवार को खरना का प्रसाद बना उसने अन्य कैदियों को खिलाया। बुधवार को संध्या अर्घ्य के लिए जेल परिसर के पोखरे को ही साफ-सुथरा किया गया था। पूजा के आयोजन में जेल प्रशासन ने भी अपने स्तर से सहयोग प्रदान किया।