कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज
राजपुर (बक्सर) : प्रथम चरण के पैक्स चुनाव के लिए मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए
राजपुर (बक्सर) : प्रथम चरण के पैक्स चुनाव के लिए मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर में 19 पैक्सों के लिए कुल 47 बूथ बनाये गये हैं।
इसकी देखरेख के लिए 7 सेक्टर आफिसर, 2 जोनल आफिसर और 1 सुपर जोनल आफिसर की तैनाती की गई है। जो चुनाव की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे और चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देंगे। इसके लिए प्रख्ाड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां 06183-283427 नंबर पर किसी भी प्रकार की सूचना दिया जा सकता है। इसके अलावा प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी का हेल्प लाईन 9431818027 पर भी संपर्क कर किसी भी प्रकार की सूचना दे सकते हैं। इसके लिए कोई भी मतदाता या आम व्यक्ति अपना विचार रख सकता है।