'8वीं अनुसूची में शामिल हो भोजपुरी'
जागरण संवाददाता, बक्सर : पठन-पाठन के साथ-साथ भोजपुरी भाषा को रोजगारपरक बनाने के लिए संविधान के आठवीं
जागरण संवाददाता, बक्सर : पठन-पाठन के साथ-साथ भोजपुरी भाषा को रोजगारपरक बनाने के लिए संविधान के आठवीं अनुसूची में इसे शामिल किया जाना जरूरी है। वक्ताओं ने ये बातें 'भोजपुरी साहित्य के दशा और दिशा' विषयक गोष्ठी में सोमवार को कही।
गोष्ठी बिहार भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डा. आरके दुबे द्वारा शहर के ज्योति प्रकाश पुस्तकालय में दिये गये दान स्वरुप भोजपुरी साहित्य पुस्तक के मौके पर आयोजित की गई थी। इस पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन एमवी कालेज के प्राचार्य प्रो. (डा.) नवीन कुमार ने किया। गोष्ठी की अध्यक्षता दीप नारायण दीप व संचालन कुमार नयन ने किया। कार्यक्रम में गायक गोपाल राय, प्रो. विजयानंउ तिवारी, डा. विनोधर ओझा, डा. ओमप्रकाश केसरी, पीयूष परदेशी, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, डा. महेन्द्र प्रसाद, नरेन्द्र आजाद, दीपचंद दास, अल्योशा प्रकाश आदि मौजूद थे।