पंडाल निर्माण में जुटीं पूजा समितियां
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 01:12 AM (IST)
इटाढ़ी (बक्सर) : प्रखंड में दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियां पंडाल निर्माण में जुट गयी हैं। उनवास गाव में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल निर्माण जोरशोर से किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष जयसिंह यादव व सचिव हैदर अली ने बताया कि हर साल की भाति इस साल भी आाकर्षक पंडाल निर्माण में जुटे हैं। इस साल मां दुर्गा की प्रतिमा जयपुर की मां दुर्गा मंदिर में विराजेंगी। दुर्गा पूजा की तैयारी में समिति के सदस्य दिन रात लगे हैं। साथ ही, पसहरा लख पर मां दुर्गा की पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें