आमसभा से चयनित अध्यक्ष को हटाने पर विवाद
By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 08:05 PM (IST)
सिमरी(बक्सर) : अंचल के काजीपुर गांव निवासी नासरीन बानों ने आगनबाड़ी केंद्र के अध्यक्ष पद से हटाने का मामला विवादों के घेरे में आ गया है। निवर्तमान अध्यक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि आम सभा मे उनका चयन हुआ था। लेकिन, केन्द्र की सेविका ने गलत ढंग से विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर उसे हटवा दिया।
साथ ही बिना आम सभा किये अध्यक्ष पद का चुनाव भी कर लिया। पीड़ित महिला की माने तो इसके लिए विभागीय स्ततर पर न उसे कोई जानकारी दी गयी और न ही उन्होंने त्यागपत्र दिया है। पंचायत के मुखिया काजी उज्जैार आलम का भी कहना है कि अध्यक्ष का चयन पोषक क्षेत्र के लोगों द्वारा आम सभा का आयोजन कर किया जाता है। मगर नये अध्यक्ष के चसन मे इसका अनुपालन नही हुआ है। वहीं, बीडीओ मनोज कुमार ने मामले की जांच की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें