Move to Jagran APP

79 राजस्व कर्मचारियों का किया गया स्थानातरण

भोजपुर । जिलाधिकारी डा. बीरेन्द्र प्रसाद यादव के निदेश पर भोजपुर जिला अंतर्गत विभिन्न अंचलों में

By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 07:16 PM (IST)

भोजपुर । जिलाधिकारी डा. बीरेन्द्र प्रसाद यादव के निदेश पर भोजपुर जिला अंतर्गत विभिन्न अंचलों में कार्यरत 79 राजस्व कर्मचारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानातरण किया गया। अपर समाहत्र्ता सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया की प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यहित में इन राजस्व कर्मचारियों का स्थानातरण किया गया है ताकि वे नवपदस्थापित स्थान पर पारदर्शिता के साथ अपने कायरें का निर्वाह्न कर सकें। आरा सदर प्रखंड के 8 राजस्व कर्मचारियों को नवपदस्थापित कार्यालय में पदस्थापित किया गया। उदवंतनगर प्रखंड के 7 राजस्व कर्मचारियों को नवपदस्थापित कार्यालय में पदस्थापित किया गया। बिहियां प्रखंड के 7 राजस्व कर्मचारियों को नव पदस्थापित कार्यालय में पदस्थापित किया गया। अगिआंव प्रखंड के 6 राजस्व कर्मचारियों को नवपदस्थाति कार्यालय में पदस्थापित किया गया। चरपोखरी प्रखंड के 7 राजस्व कर्मचारियों को नव पदस्थापित कार्यालय में पदस्थापित किया गया। गड़हनी प्रखंड के 5 राजस्व कर्मचारियों को, जगदीशपुर प्रखंड के 7 राजस्व कर्मचारियों को, सहार प्रखंड के 4 राजस्व कर्मचारियों को, पीरो प्रखंड के 10 राजस्व कर्मचारियों को, तरारी प्रखंड के 3 राजस्व कर्मचारियों को, संदेश प्रखंड के 4 राजस्व कर्मचारियों को, कोईलवर प्रखंड के 1 राजस्व कर्मचारी को तथा शाहपुर प्रखंड के 9 राजस्व कर्मचारियों को नवपदस्थापित कार्यालय में पदस्थापित किया गया। श्रीमति मंजू को जो प्रतिनियुक्त सामाजिक सुरक्षा कोषाग से पीरो राजस्व कर्मचारी के रूप में पदस्थापित की गई हैं। अपर समाहर्ता श्री प्रसाद ने बताया कि उपरोक्त सभी राजस्व कर्मचारियों को नव पदस्थापित कार्यालय में पत्र प्राप्ति के साथ अपना योगदान देंगे तथा सभी स्थानातरित किए गए राजस्व कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन नव पदस्थापित कार्यालय से ही प्राप्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.