सैयद हैदर रजा व निलाभ अश्क का निधन अपूरणीय क्षति
भोजपुर। प्रख्यात चित्रकार सैयद हैदर रजा और कवि, पत्रकार, रंग प्रसंग के संपादक व अनुवादक ि
भोजपुर। प्रख्यात चित्रकार सैयद हैदर रजा और कवि, पत्रकार, रंग प्रसंग के संपादक व अनुवादक निलाभ अश्क के निधन को जन संस्कृति मंच ने भारतीय कला-साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। साथ ही शोक प्रकट किया है। जसम से जुड़े साहित्यकारों ने कहा कि उम्र के आखिरी दशकों में भारतीय आध्यात्मिक प्रतीकों को अपनी चित्रकला का विषय बनाया। रजा ऐसे चित्रकार थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। वहीं नीलाभ अश्क ने नीलाभ प्रकाशन से कई पुस्तकें प्रकाशित की। प्रतिरोध और जनसंस्कृति से संबंधित साहित्यिक-सांस्कृतिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में हमेशा उनकी मौजूदगी बनी रहती थी। शोक प्रकट करने वालों में जसम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनिहाल गुंजन, सह सचिव जितेन्द्र कुमार, बिहार राज्य अध्यक्ष सुरेश कांटक, राज्य सचिव सुधीर सुमन, राज्य पार्षद चित्रकार राकेश दिवाकर, राज्य सह सचिव सुमन कुमार ¨सह, राज्य पार्षद कवि सुनील चौधरी, अरविन्द अनुराग, कृष्ण कुमार निर्मोही और सूर्य प्रकाश आदि थे।