Move to Jagran APP

रबी महाअभियान सह महोत्सव का आयोजन

सहार प्रखंड मुख्यालय पर रबी महाअभियान सह महोत्सव 2016 का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 02:50 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 02:50 AM (IST)
रबी महाअभियान सह महोत्सव का आयोजन

भोजपुर। सहार प्रखंड मुख्यालय पर रबी महाअभियान सह महोत्सव 2016 का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, प्रखंड प्रमुख मदन ¨सह, उप परियोजना निदेशक सत्येन्द्र नारायण ¨सह, वैज्ञानिक पी के द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रबी फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी किसानों को दिया गया। वैज्ञानिक पी के द्विवेदी ने कहा कि धान के कटनी के बाद रबी बोने में कितनी मात्रा में बीज, खाद इत्यादि प्रयोग किया जाए, किसानों को विस्तृत जानकारी दी। मिट्टी जांच विशेषज्ञ उमेश साहु और तकनीकी प्रबंक सुधीर गुप्ता ने किसानों को किस तरह की मिट्टी में कौन-कौन से रबी फसल लगाया जाए विस्तार से बताया। रबी महोत्सव में कृषि सहायक समन्वयक नीरज कुमार ¨सह, अजय कुमार, इन्दिरा रमण, किसान सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, अजीत कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार थे। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सैकड़ों किसानों में मुख्य रूप से रविन्द्र राय, गुड्डू प्रसाद, नन्दु ¨सह, राम भजन ¨सह, अशोक कुमार राय, रामयश राय, लाला राय, सीता राम राय, शशि ¨सह इत्यादि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.