14 लाख के फर्जीवाड़ा में एक गिरफ्तार
वर्ष 2014 में नवादा थाना में दर्ज फर्जीवाड़े के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोजपुर। वर्ष 2014 में नवादा थाना में दर्ज फर्जीवाड़े के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त आरोपी पर 14 लाख के फर्जीवाड़े का आरोप है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी बेगुसराय जिले का रामेश्वर शर्मा बताया जाता है, जो घटना के बाद से ही पता बदल कर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसने गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नवादा पुलिस की एक टीम कोलकाता गई थी। गुरुवार को आरा पहुंचते ही उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि वर्ष 2014 में नगर थाना क्षेत्र के कामेश्वर ¨सह ने नवादा थाना में उक्त आरोपी के विरूद्ध 14 लाख की राशि गबन करने का एक मामला दर्ज कराया था। उनके द्वारा बताया गया था कि आरोपी एक कंपनी चलाता है। उसी मामले में 14 लाख का फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि जानकारी मिली थी कि उक्त आरोपी कोलकाता में छिपा हुआ है। इस संबंध में दारोगा शंकर ¨सह के साथ एक टीम को लगाया गया था, जिसके माध्यम से यह गिरफ्तारी हुई।