विभिन्न घटनाओं में दर्जन भर जख्मी
जासं, आरा: भोजपुर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में घटी घटनाओं में दर्जन भर लोगों के जख्म
जासं, आरा: भोजपुर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में घटी घटनाओं में दर्जन भर लोगों के जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदी थाना क्षेत्र के बहियार गांव में आपसी विवाद में हुइ मारपीट के दौरान मरियम निशा तथा जैतुन निशा जख्मी हो गई। वहीं गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में हुई मारपीट में रवि कुमार तथा उसकी मां पुष्पा देवी जख्मी हो गई। जबकि आरा नगर थाना क्षेत्र की काजी टोला निवासी चमन खातूर मारपीट की घटना में जख्मी हो गई। वहीं चौरी थाना क्षेत्र के कौलो डिहरी निवासी धनजी यादव मारपीट की घटना में जख्मी हो गए।
टेम्पू के धक्के से महिला जख्मी
आरा: आरा नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर गुरूवार की दोपहर एक अनियंत्रित टेम्पू के धक्के से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला रंजू देवी बताई जाती है, जो जगदीशपुर के इसाढ़ी गांव निवासी घनश्याम महतो की पत्नी है।
गाय ने महिला को मारकर किया जख्मी
आरा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव में एक गाय के मारने से हीरामुनी देवी नामक महिला जख्मी हो गई, जो तुरन साव की पत्नी बताई जाती है।
बाइक सवार जख्मी
आरा: सहार थाना क्षेत्र के करवासिन गांव के समीप एक नीलगाय को बचाने के चक्कर में दो बाईक सवार जख्मी हो गए। जख्मी सरफुद्दीन तथा फिरोज आलम बताए जाते है, जो दोनों गुलजार पुर के निवासी है।