जनता दरबार में 100 मामलों पर हुई सुनवाई
जागरण संवाददाता,आरा : जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे
जागरण संवाददाता,आरा : जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। जनता दरबार में जन वितरण प्रणाली, मनरेगा, इंदिरा आवास, आर्म्स लाईसेंस, भूमि विवाद, अतिक्रमण, धान खरीद, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी शिकायतों की प्रमुखता रही। जनता दरबार में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा, कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ, आईसीडीएस, वरीय उप समाहर्ता, सामान्य शाखा, आपदा प्रबंधन, जन शिकायत, शस्त्र अनुज्ञप्ति शाखा, जिला योजना पदाधिकारी, डीपीओ स्थापना, एमडीएम, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला प्रबंधक महिला हेल्पलाइन महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता डूडा, ट्यूबवेल, विद्युत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
----