गोदाम के निकट मजदूरों का धरना-प्रदर्शन
संवाद सूत्र, गड़हनी (भोजपुर) : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से संबद्ध मजदूरों ने गड़हनी एसएफसी गोदा
संवाद सूत्र, गड़हनी (भोजपुर) : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से संबद्ध मजदूरों ने गड़हनी एसएफसी गोदाम के निकट 10 सूत्री मांगों को ले धरना व प्रदर्शन किया। मजदूरों ने बताया कि ट्रक से जो माल (अनाज) गोदाम पर उतारा जाता है, उसका पारिश्रमिक राशि का भुगतान किया जाय। साथ ही लगभग तीन वर्षो से मजदूरी का बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है जिसे शीघ्र दिलाया जाय। अन्य मांगों में विभिन्न गोदामों में वर्षो से कार्यरत लोडिंग-अनलोडिंग मजदूरों को बिहार सरकार के श्रम विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष के अप्रैल एवं अक्टूबर माह से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाय। कार्यरत मजदूरों को पहचान पत्र दिया जाय। कार्य स्थल पर मजदूरों के लिए शौचालय, पीने का पानी एवं श्रमिक रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाये। श्रमिकों को प्रतिदिन कार्य की व्यवस्था की जाय। इस मौके पर मेठ विनोद, संजय कुमार सिंह, धीरी गिरि, जितेन्द्र मुसहर, अजय पासवान, रमुना मुसहर, भिखारी मुसहर सहित कई लोग थे। दूसरी ओर धान क्रय केन्द्र गड़हनी में सरदार कामेश्वर सिंह, धर्मु राम के नेतृत्व में धरना दिया गया।