एकनिष्ठ भोजपुरी सेवक थे चौधरी कन्हैया प्रसाद
जागरण संवाददाता, आरा : भोजपुरी के चर्चित साहित्यकार चौधरी कन्हैया प्रसाद 'आरोही ' के असामयिक निधन पर
जागरण संवाददाता, आरा : भोजपुरी के चर्चित साहित्यकार चौधरी कन्हैया प्रसाद 'आरोही ' के असामयिक निधन पर भोजपुर जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में लोक नायक मुक्त कला मंच पर एक शोकसभा आयोजित की गयी। सभा में वरीय साहित्यकार पं.रामसुभग मिश्र रासू ने चौधरी जी को भोजपुरी साहित्य में मील का पत्थर बताया। जनहित परिवार के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह 'कमल' ने कहा कि चौधरी जी एकनिष्ठ भोजपुरी सेवक थे। बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल प्रकाश ने कहा कि चौधरी कन्हैया जी भोजपुरी के प्रथम एकेडेमिक गुरु थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। रामदास राही ने कहा कि भोजपुरी कहानीकारों में चौधरी साहब का अग्रणी स्थान था। उन्होंने ताउम्र भोजपुरी की सेवा की। सभा के अंत में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर देवेन्द्र राय, अरुण सिंह, जितेन्द्र पदयात्री, शरद सिंह, अलख अनाड़ी, अरविन्द सिंह, डा.किरण कुमारी, बनवारी राम, संजय सिंह, नीरज सिंह, नीतीश सिंह, संजय अकेला आदि उपस्थित थे।