हम रैली आज, कार्यकर्ताओं के जाने का सिलसिला शुरू
जागरण संवाददाता, आरा : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) द्वारा पटना में सोमवार को आयोजित गरीब स्वाभिमान
जागरण संवाददाता, आरा : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) द्वारा पटना में सोमवार को आयोजित गरीब स्वाभिमान रैली में इस जनपद से व्यापक भागीदारी की तैयारी पूरी कर ली गयी है। रैली को ले जिले में कई प्रखंडों में जन जागरण अभियान को निकले प्रचार रथ की वापसी पर एक बैठक 'हम' के वरीय नेता सह पार्षद अमरेन्द्र कुमार के निवास पर रविवार को आयोजित की गयी। बैठक में शामिल बीरबल राम व लाल बाबू राम (उदवंतनगर), गरीबन पासवान (शाहपुर) एवं हरेन्द्र कुशवाहा (सहार) के अलावे तरारी, पीरो, बड़हरा, संदेश एवं बिहिया-जगदीशपुर से रैली में जाने के लिए आये कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुबह के शटल ट्रेन से पटना जायेंगे। अध्यक्षीय मंच से जिला संयोजक श्री अमरेन्द्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मांझी जी के निर्देशानुसार निजी वाहनों से लोगों को भाड़े पर ले जाने के बजाय सोमवार को सुबह के शटल से रैली में जायेंगे। कार्यकर्ता अपन साथ लिट्टी-सत्तू आदि साथ ले जायेंगे। बैठक में शामिल अन्य वक्ताओं में कमल पासवान, अनिल तिवारी, बुटन साव, चंदन कुमार पिंटू चन्द्रवंशी, नवीन कुमार, पप्पू सिंह, मंटू कुशवाहा, संतोष पाठक, अशोक यादव एवं इन्द्रजीत साह आदि थे। वही जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के वरीय नेता उदयशंकर सिंह ने पटना में आयोजित रैली में 20 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में जाने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था रविवार से ही पटना जाने लगा है। कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह है। बिहार पूरी तरह सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा संघर्ष के साथियों की उपेक्षा क जवाब रैली में व्यापक रूप से जुटकर जनता देगी।