Move to Jagran APP

धान क्रय को ले केन्द्र व राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग

जासं, आरा : धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की भारी उपेक्षा एवं बिचौलियों के बढ़ते दबदबे को रोकने में

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 08:29 PM (IST)
धान क्रय को ले केन्द्र व राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग

जासं, आरा : धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की भारी उपेक्षा एवं बिचौलियों के बढ़ते दबदबे को रोकने में विफलता का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जहानाबाद प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसान विरोधी कहा। उन्होंने कहा कि तरारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सहार, तरारी एवं पीरो अंचलों के किसानों में धान क्रय को ले हाहाकार मचा है। अंचलाधिकारी, एसएफसी, पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल एवं राइस मिलों के संचालकों की भूमिका की गहन जांच कराई जाये। बिचौलियों के बढ़ते दबदबे को रोकने में प्रशासन एवं सरकार कुछ नहीं कर रही है। जिन बिचौलियों का धान क्रय हो चुका है, उनकों पैसे का भुगतान को ले जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री, मुख्यमंत्री, विरोधी दल के नेता नंद किशोर यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को अलग-अलग पत्र स्पीड पोस्ट व फैक्स द्वारा भेजकर पूरी जानकारी देते त्वरित कार्रवाई की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.