भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
जा.सं. आरा : भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के समर्थन में युवा सम्पूर्ण क्रांत
जा.सं. आरा : भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के समर्थन में युवा सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के बैनर तले मारुति नगर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भोजपुरी भाषियों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2015 तक भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किए जाने पर संसद भवन के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर चंद्रकांत निराला, सतीश कुमार, मतिउर्रहमान, स्यंदन सुमन, अखिलानंद अकेला, राणा अवधूत, कुमारी अनु, रमेश कुमार सिंह, रेवती रमण सिंह, विनोद कुमार, सरोज चौबे, संजय कुमार, कंचन कुमारी, पिंकी कुमारी, अखिलेश कुमार, ललन कुमार, जितेंद्र कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।