किसानों का हो रहा शोषण: राजद
संवाद सहयोगी, पीरो (भोजपुर) : राजद नेताओं ने कहा कि किसानों का हर तरह से शोषण किया जा रहा है। एक ओर
संवाद सहयोगी, पीरो (भोजपुर) : राजद नेताओं ने कहा कि किसानों का हर तरह से शोषण किया जा रहा है। एक ओर किसान अपनी गाढ़ी मेहनत से उगायी गयी धान की फसल बेचने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं लेकिन उनकी फसल के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। वही दूसरी ओर किसानों को रबी फसल के लिए यूरिया खाद मिलना मुश्किल हो गया है। किसानों को निर्धारित दर पर खाद नहीं मिलने की स्थिति में कालाबाजारियों से 600 रुपये प्रति बोरी की दर से खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। राजद नेता विजय यादव ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग के पदाधिकारियों की मिलीभगत से यहा खुलेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है और प्रशासन सब कुछ जानकर अंजान बना हुआ है। इधर काग्रेस नेता मनोज उपाध्याय ने किसानों का धान अधिप्राप्ति के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि किसानों को उनकी उपज का सही कीमत नहीं मिला तो किसान कहीं के नहीं रह जाएंगे। श्री उपाध्याय ने इस मामले में सरकार से किसी तरह की राजनीति नहीं करने एवं किसानों के धान की खरीदारी सुनिश्चित कराने की गुहार लगायी है।