Move to Jagran APP

दो महिलाएं आग से झुलसी

आरा,जासं: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाएं आग से झुलस गयी। जिसमें एक की हालत ज्यादा गंभ

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 05:39 PM (IST)
दो महिलाएं आग से झुलसी

आरा,जासं: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाएं आग से झुलस गयी। जिसमें एक की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जाती है। स्थिति को देखने के बाद डाक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहियां थाना क्षेत्र अन्तर्गत झौंवा गांव में शुक्रवार की सुबह संजू देवी (25) आग से बुरी तरह झुलस गयी। घायल महिला विजय राम की पुत्री बतायी जाती है। जिसे चिंताजनक स्थिति में इलाज हेतु सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसी तरह कृष्णगढ़ थाना के कटेयां गांव में माला कुमारी (15) आग से झुलसकर घायल हो गयी। घायल किशोरी चन्देश्वर यादव की पुत्री बतायी जाती है। जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। इसी तरह अजिमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में अमिन राम आग से झुलसकर घायल हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.