हिंसक झड़प में आधा दर्जन घायल
आरा,जासं: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जि
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 05:31 PM (IST)
आरा,जासं: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव में पूजा कुमारी की पिटाई कर दी गयी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव में घटित मारपीट में हीराझरी देवी व उसका पुत्र छोटे कुमार दोनों घायल हो गये। बिहियां थाना क्षेत्र के चारघाट गांव में चीरई देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में कुसुम देवी नामक एक महिला की पिटाई कर दी गयी। सिर में चोट लगने से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें